Home » जन संघर्ष मोर्चा: महानायक संत के लिए भूमि नहीं, पर अवैध कब्जों पर मेहरबानी क्यों?

जन संघर्ष मोर्चा: महानायक संत के लिए भूमि नहीं, पर अवैध कब्जों पर मेहरबानी क्यों?

Jan Sangharsh Morcha

Loading

विकासनगर – जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि महानायक संत जनरल हणुत सिंह सेवा ट्रस्ट को भूमि आवंटन के मामले में सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों ने घोर लापरवाही की है।

 

Jan Sangharsh Morcha

 

नगर निगम द्वारा भूमि आवंटन का प्रस्ताव दिनांक 30/11/22 को शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया था, लेकिन 9/9/24 को इस प्रस्ताव को बिना ठोस कारण के निरस्त कर दिया गया।

 

Jan Sangharsh Morcha

 

 रघुनाथ सिंह नेगी ने इस कदम को गैर-जिम्मेदाराना बताया और शासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के चलते बिल्डरों द्वारा अवैध कब्जों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि ट्रस्ट को विधि सम्मत भूमि आवंटन करने में अधिकारियों को परेशानी हो रही है।

 

Jan Sangharsh Morcha

 

 

उन्होंने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के महानायक और महावीर चक्र विजेता जनरल हणुत सिंह की समाधि स्थल और तपस्थली राजपुर रोड के समीप है, जो नगर निगम की भूमि पर दशकों से स्थित है। इस भूमि पर ट्रस्ट द्वारा आवंटन की मांग की जा रही थी, जिसे शासन द्वारा अनदेखा कर दिया गया। नेगी ने यह भी कहा कि शासन में केवल सुविधा शुल्क देने वालों के ही काम किए जा रहे हैं, जबकि बिना रिश्वत के मामलों में लगातार आपत्तियां लगाई जा रही हैं।

 

Jan Sangharsh Morcha

प्रेस वार्ता में संत जी के शिष्य और भांजे कुंवर नृपेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. राघव और संजीव शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *