Home » बिंदल नदी निरीक्षण: सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, जल्द मरम्मत की मांग

बिंदल नदी निरीक्षण: सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, जल्द मरम्मत की मांग

Bindal river

Loading

देहरादून में न्यायालय स्थाई लोक अदालत के आदेश पर बिंदल नदी, कांवली रोड का निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ता शिवा वर्मा अधिवक्ता की उपस्थिति में हुए निरीक्षण में सिंचाई विभाग और नगर निगम के अधिकारी शामिल हुए। निरीक्षण का उद्देश्य सुरक्षा दीवार के निर्माण और वैकल्पिक व्यवस्था का जायजा लेना था। जिसको सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जाना था।

निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता वर्मा ने अधिकारियों को बताया कि एक स्थान पर पुश्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसे जल्द से जल्द ठीक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर बड़ी जान-माल की हानि हो सकती है।

वही वर्मा ने सुझाव दिया कि वैकल्पिक तौर पर पत्थर का जाल लगाया जा सकता है। जिससे नदी के किनारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। नगर निगम के अधिकारियों को वर्मा ने कहा कि कूड़े को मात्र किनारे पर कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। वही क्षेत्रीय पार्षद ने कहा कि इसमें नगर निगम तो सहयोग कर रहा है। लेकिन पिटकुल व सिंचाई विभाग अपनी जिम्मेदारी नही निभा रहा है।

अगर जल्द इस समस्या का हल नही हुआ तो संबधित विभाग के अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

शिवा वर्मा, अधिवक्ता शिकायतकर्ता

 

विशाल कुमार, क्षेत्रीय पार्षद देहरादून

 

Reported By: Shiv Narayan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!