Home » चारधाम यात्रा में यात्रियों का आगमन लगातार जारी है।

चारधाम यात्रा में यात्रियों का आगमन लगातार जारी है।

Chardham Yatra

Loading

देहरादून,

चारधाम यात्रा में अब तक यात्रियों की कुल संख्या लगभग 41 लाख को पार कर गई है।

अभी भी यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वैसे तो अब चार धाम यात्रा अंतिम चरण में पहुंच रही है। आगामी कुछ दिनों में चारों धामों के कपाट छह महीने के लिए बंद होने जा रहे हैं।
चारधाम यात्रा से उत्तराखंड सरकर को राजस्व प्राप्ति के साथ साथ स्थानीय व्यापारियों और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध होता है। एक तरह से राज्य की आर्थिकी में भी वृद्धि कहा जा सकता है। न केवल उत्तराखंड वरन आसपास के राज्यों के अलावा नेपाल के नागरिक भी चारधाम यात्रा के सहारे गुजर-बसर करने देवभूमि आते हैं। ऐसे में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने के बावजूद धामी सरकार के कुशल प्रबंधन और व्यवस्था के चलते इस बार यहाँ आने वाले यात्रियों ने इंतजामों की सराहना की। सबसे अधिक यात्री केदारनाथधाम में मंगलवार तक 13 लाख 67 हजार 567 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
बद्रीनाथ धाम में 11 लाख 18 हजार 348 व गंगोत्री धाम में सात लाख 53 हजार 397 तो यमुनोत्री धाम में अब तक छह लाख 60 हजार 333 तीर्थयात्रियों ने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके है। साथ ही हेमकुंड साहिब दरबार में एक लाख 83 हजार 722 व गौमुख में अब तक 8993 भक्त मत्था टेक चुके हैं।वहीं, अभी भी तीर्थयात्रियों का केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। अकेले केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार के पार तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

 

देखे वीडियो क्या बोल रहे हैं-

 

अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, बद्री-केदार-मन्दिर समिति।

 

 

 

-Crime Patrol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *