Total Views-251419- views today- 25 5 , 2
ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती जी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने मुख्यमंत्री को रूद्राक्ष का पौधा भेंट करते हुए ‘रूद्राक्ष टूरिज्म’ और हिमालयी क्षेत्रों में जड़ी-बूटी संवर्धन जैसे नवाचारों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने परमार्थ निकेतन द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक अभियानों की सराहना की और तीर्थाटन को सतत विकास से जोड़ने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मण झूला जैसे क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार और उत्तराखंड को वैश्विक योग, वेलनेस एवं आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही। भेंट के अंत में स्वामी जी और साध्वी जी ने मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और पुत्रों को भी रूद्राक्ष का दिव्य पौधा भेंट किया।
Reported By: Arun Sharma