Home » जाखन वेंडिंग जोन का मंत्री जोशी और महापौर ने किया उद्घाटन

जाखन वेंडिंग जोन का मंत्री जोशी और महापौर ने किया उद्घाटन

Vending Zone

Total Views-251419- views today- 25 2 , 1

नगर निगम के द्वारा राजधानी के दून विहार जाखन स्थित तीसरे वेंडिंग जोन का उद्घाटन शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और महापौर सौरभ थपलियाल, स्थानीय पार्षद मीनाक्षी नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने इस वेंडिंग जोन में 19 आवंटियों को जगह दी।
डन विहार जाखन वेंडिंग जोन के उद्घाटन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक गणेश जोशी ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में ये स्मार्ट वेंडिंग जोन बना है। इससे व्यवस्था बनने के साथ ही लोगों को रोजगार मिला है। शहर में लोगों को रोजगार देने का ये अच्छा साधन है।

 

उद्घाटन के दौरान महापौर सौरभ थपलियाल ने बताया कि राजपुर रोड जाखन में ये नगर निगम का ये तीसरा वेंडिंग जोन बना है। पूर्व में छह नंबर पुलिया और पटेल नगर लालपुल में वेंडिंग जोन बनाए गए थे। जाखन स्थित वेंडिंग जोन एक व्यवस्था के तहत बनाया गया है। शहर में जहां-जहां नगर निगम को जगह मिलेगी, वहां वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। बताया कि इस वेंडिंग जोन में कल 49 खोखे हैं, जिसमें से अभी 19 लोगों को इस वेंडिंग जोन में जगह दी है। महापौर सौरभ थपलियाल ने बताया कि रायपुर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के पास भी निगम के द्वारा फूड स्ट्रीट प्लाजा बन जा रहा है। इसके बनने के बाद से यहां भी जरूरत मंद लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

Reported By: Shiv Narayan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!