Home » प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

property dealer murder case

Total Views-251419- views today- 25 11 , 1

दून पुलिस ने यमुनोत्री विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर मंजेश की हत्या के फरार आरोपी अर्जुन को झज्जर, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अर्जुन पुत्र बलवान, निवासी ग्राम बिजोली, सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस उसे देहरादून लाकर घटना से जुड़ी विस्तृत पूछताछ करेगी।

पृष्ठभूमि:
30 नवंबर 2024 को पटेलनगर क्षेत्र में यमुनोत्री विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर मंजेश की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है।

 

-Crime Patrol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!