Home » प्रशासन के नाक के नीचे फिर कटे लाखों के पेड़

प्रशासन के नाक के नीचे फिर कटे लाखों के पेड़

Trees

Loading

ब्यूरो:   सरकारी भूमि से लाखों के पेड़ दुबारा फिर लकड़ी माफियाओं ने काट दिया ,प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही न होना एक लचर प्रशासनिक ब्यावस्था को दर्शाता है। ये कहना है क्षेत्र के ग्राम प्रधान कृष्ण पाल का।

गौर तलब है किलक्सर तहसील क्षेत्र के अब्दीपूर गाव के जंगल में स्थित सेंकड़ों बीघा विवादित सरकारी भूमि पर खड़े पॉपुलर के पेड़..कुछ लोगों द्वारा रातों रात काट लिए गए ।जिस पर ग्राम प्रधान और कुछ क्षेत्र के जागरूक लोगों द्वारा पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई।इसी बीच ग्राम प्रधान भी सूचना पाकर मोके पर पहुंचे और उन्होंने पेड़ के कटान को रुकवाया।
शिकायत कर्ताओं और प्रधान का कहना है कि यह खसरा संख्या 131 क सरकारी भूमि है।

इस पर खड़े लाखों कीमत के पेड़ को कुछ दबंग हड़पना चाहते हैं। इनका कहना है कि प्रशासन के लोग भी इनसे मिले हुए हैं। इनके द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि लेखपाल और SDM को सूचना देने के बावजूद भी 06 घंटे से ज्यादा समय होने के बाद भी कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा।

प्रधान कृष्णपाल का ये भी कहना है कि हाल ही में कुछ दिन पूर्व भी लाखों के पेड़ काटे गए थे जिसकी सूचना उच्च स्तर पर अधिकारी को दी गई ,मगर कुछ नहीं हुआ।

 

देखे वीडियो:

 

 

रविन्द्र शिकायतकर्ता

 

कृष्णपाल ग्राम प्रधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!