Home » कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 151 कन्याओं का किया पूजन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 151 कन्याओं का किया पूजन

cabinet minister

Loading

नवमी के शुभ अवसर पर पूरे देश में कन्याओं का पूजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इसी क्रम में, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विशेष आयोजन किया। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में 151 कन्याओं का विधिवत पूजन किया और उनके चरण धोकर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत की संस्कृति में कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है और हमारा देश ऐसा अनोखा देश है, जहां कन्याओं की पूजा की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेषकर नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि इसे शक्ति और शुभता का प्रतीक माना जाता है।

 

देखिये वीडियो-

 

गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

 

 

 

Reported by Arun Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *