Total Views-251419- views today- 25 33 , 2
दिनांक 06.06.2025 को समय लगभग 13:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरगांव, चमियारी रोड (राजस्व क्षेत्र जसपुर, तहसील चिन्यालीसौड़) के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पाया गया कि एस्प्रेसो कार (वाहन संख्या UK09-B-6960) सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें 2 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे।
दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले जाया गया।
मृतका का विवरण:
-
वंदना देवी, पत्नी मंगल मोहन मिश्रा, निवासी ग्राम गमरी, तहसील चिन्यालीसौड़, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष।
घायलों का विवरण:
-
मनीष, पुत्र सुरेश प्रसाद, निवासी ग्राम पुजारगांव, तहसील डुण्डा, उत्तरकाशी (चालक), उम्र 28 वर्ष।
-
कविता देवी, पत्नी गणेश मिश्रा, निवासी ग्राम गमरी, उम्र 29 वर्ष।
-
कु. नंदनी, पुत्री मंगल मोहन, निवासी ग्राम गमरी, उम्र 08 वर्ष।
-
दिव्यम, पुत्र मंगल मोहन, उम्र 06 वर्ष।
-
देवांश, पुत्र गणेश मिश्रा, उम्र 04 वर्ष।
-
दीपक, पुत्र गणेश मिश्रा, उम्र 08 वर्ष।
प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वाहन गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव (डुण्डा) की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Reported By: Gopal Nautiyal