Home » पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु गोष्ठी आयोजित।

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु गोष्ठी आयोजित।

Police Headquarters

Loading

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति, उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों के साथ एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों की समस्याओं और कल्याण के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

मुख्य बिंदु:

  1. आश्रित महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान: सभी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वर्गीय पुलिस कर्मियों की आश्रित महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान दें।
  2. समस्याओं के समाधान हेतु व्हाट्सएप ग्रुप: प्रत्येक थाने स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया गया ताकि पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके।
  3. चिकित्सा प्रतिपूर्ति हेतु अलग सेल: सभी जनपदों में पेंशनर्स की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए एक अलग सेल बनाने का निर्णय लिया गया।
  4. पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति की सदस्यता: प्रत्येक सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मी को समिति का सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए।

 

इस गोष्ठी में समिति के संरक्षक जे. सी. पंत, अध्यक्ष जगदीश भण्डारी, सचिव जगदीश चन्द्र आर्य, महासचिव श्रीधर बडोला, और सम्पादक इन्द्रजीत सिंह रावत ने भाग लिया।

 

 

-Crime Patrol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *