भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे विकसित भारत के अमृतकाल का परिवर्तनकारी युग बताते हुए कहा कि यह कालखंड सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है।
डॉ. बंसल ने कहा कि 6 दशकों में पहली बार कोई प्रधानमंत्री दो कार्यकाल पूरे कर तीसरी बार सरकार बना रहा है। मोदी जी की दूरदर्शिता और नीतियों ने देश की दिशा और दशा बदल दी है। उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर, सशक्त और गर्वित राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ मोदी सरकार ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को केंद्र में रखते हुए योजनाएं संचालित कीं। 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने और मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित हुईं।
डॉ. बंसल ने कहा कि हाई-स्पीड ट्रेनों, विश्वस्तरीय सड़कों, मेट्रो और हवाई नेटवर्क ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को औपनिवेशिक सोच से मुक्त कर एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के इस 11 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, और भारत माँ का यह सच्चा सपूत देश को विकसित भारत के संकल्प की ओर दृढ़ता से अग्रसर कर रहा है।
Reported By: Arun Sharma