Home » Sikkim Flood : सिक्किम में बादल फटने से मची तबाही, पश्चिम बंगाल में भी असर

Sikkim Flood : सिक्किम में बादल फटने से मची तबाही, पश्चिम बंगाल में भी असर

Sikkim Flood

Total Views-251419- views today- 25 5 , 1

गंगटोक। Sikkim Flood :  मंगलवार को सिक्किम में बादल फटने के बाद खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है। तीस्ता नदी में बड़े पैमाने पर सैलाब से पूरे राज्य में भारी तबाही देखी जा रही है। सिक्किम में आई बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है 102 लोग लापता और 26 लोग घायल हैं। बाढ़ में आम नागरिकों के अलावा 23 सेना के जवान भी लापता चल रहे हैं।

PM Pithoragarh Visit : पिथौरागढ़ आ रहे हैं पीएम मोदी, जागेश्वर धाम की बदलेगी तस्वीर

राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका बताई जा रही है। इस अचानक आई बाढ़ में चुंगथांग में तीस्ता स्टेज 3 बांध में काम करने वाले कई मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे हुए हैं। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की तीन (3) अतिरिक्त प्लाटून की मांग की है, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। रंगपो और सिंगतम कस्बों में एनडीआरएफ की एक प्लाटून पहले से ही सेवा में है।

उत्तर बंगाल और बांग्लादेश के लिए बाढ़ की चेतावनी

सिक्किम में बादल फटने और बाढ़ आने के कारण पूरे राज्य में तबाही मची है। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम और देश के बाकी हिस्सों के बीच मुख्य संपर्क राष्ट्रीय राजमार्ग -10 के कुछ हिस्से बह गए हैं। साथ ही, उत्तर बंगाल और बांग्लादेश के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है, जहां से तीस्ता नदी बहती है।

सेना के 23 जवान लापता

सिक्किम में बादल फटने और अचानक आए बाढ़ के कारण सेना के 23 जवान लापता हो गए थे। उन लापता जवानों में से एक जवान मिल गया है। बुधवार को गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ ने कहा कि अब तक एक सैनिक को बचाया जा चुका है, जबकि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने के बाद लापता हुए शेष 22 सैनिकों के लिए सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है।

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 16 घर हुए क्षतिग्रस्त

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ (Sikkim Flood) के बाद मची तबाही के कारण 16 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस तबाही के बीच, 100 से अधिक लोगों को मंगन जिले के डिक्चू में पास के एक सरकारी स्कूल में राहत शिविर में ले जाया गया। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

 कई जिलों के स्कूल 8 अक्टूबर तक रहेंगे बंद

सिक्किम में बादल फटने और फ्लैश फ्लड के कारण राज्य में तबाही मची हुई है। इस बीच, शिक्षा विभाग ने कहा कि मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में स्थित सभी स्कूल 8 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

बाढ़ के कारण बंगाल भी हुआ बुरी तरह प्रभावित

सिक्किम में बादल फटने और फ्लैश फ्लड के कारण भारी तबाही हुई है। सिक्किम की यह आफत बंगाल तक पहुंच गई है। निचली धारा का उत्तरी बंगाल भी इस आपदा की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ क्योंकि उफनती तीस्ता नदी का पानी दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में घुस गया।

200 से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया

सिक्किम के बादल फटने और फ्लैश फ्लड के कारण राज्य में भारी तबाही देखने को मिल रहा है। बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वस्तिक ने उत्तरी सिक्किम के गंभीर रूप से प्रभावित चुंगथांग और मंगन क्षेत्र में राज्य प्रशासन के समन्वय से बचाव कार्यों का काम शुरू किया जा रहा है। प्रशासन ने साथ-साथ क्षति को भी कम किया है। राज्या में चार महत्वपूर्ण पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया है।

राज्य सरकार ने प्राकृतिक संकट को किया आपदा घोषित

सिक्किम में बादल फटने और अचानक बाढ़ (Sikkim Flood) के कारण सेना के कई जवान लापता चल रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी लापता सेना के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की। वहीं, सिक्किम सरकार ने एक अधिसूचना में कहा कि राज्य में आए प्राकृतिक संकट को आपदा घोषित कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर बताया कि सिक्किम के मुख्यमंत्री से मैंने बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। चुनौती से निपटने में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

Sanjay Singh Arrest : संजय सिंह को कोर्ट में पेश करेगी ED, दिल्ली में AAP का प्रदर्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!