भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत बुद्धिजीवी वर्ग से भेंट के क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज ओल्ड मसूरी रोड स्थित थानीगांव (वार्ड 01 मालसी) में राजपाल सिंह के आवास पहुंचे और उन्हें भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक भेंट की।
कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया और सभी से सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों की समस्या को भी सुना और समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया।
कैंप कार्यालय में एक सम्मान एवं आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कैंट क्षेत्र की जनता ने गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उनका सम्मान एवं धन्यवाद किया।…
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, मंत्री जोशी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को गंगाजलि और उत्तराखण्ड के पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में अपने पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की पुण्यस्मृति में आयोजित मेधावी छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 07 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ और…