Home » अवैध देह व्यापार का पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, किया रेस्क्यू।

अवैध देह व्यापार का पर्दाफाश, 3 अभियुक्त गिरफ्तार, किया रेस्क्यू।

Illegal Prostitution Racket

Loading

देहरादून,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। एस. एस. पी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एस. ओ. जी और नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित होटल नेगी पैलेस पर छापा मारा। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा की 4 महिलाओं को रेस्क्यू किया। मुख्य आरोपी पूर्व में नोएडा में देह व्यापार के अपराध में दो बार जेल जा चुका है। अभियुक्तों के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मामला दर्ज किया गया।

 

देखे वीडियो-

 

 

Reported by- Arun Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *