Home » पुरोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.78 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार।

पुरोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.78 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार।

Purola Police

Loading

पुरोला Uttarkashi,

 

पुलिस की स्मैक तस्करों पर कारवाई, 6.78 gram स्मैक के साथ 2 युवक दबोचे। आरोपियों के खिलाफ पुरोला थाने पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025” के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे नशे के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार जारी है। सी. ओ बडकोट सुरेन्द्र सिंह भंडारी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में पुलिस व एस. ओ. जी की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते डामटा से 1 किमी आगे नैनबाग की तरफ पुलिया के पास से राहुल एवं प्रकाश मगर नामक दो नेपाली मूल के युवकों को क्रमशः 4.02 ग्राम व 2.76 ग्राम (कुल 6.78 ग्राम) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

राहुल बुढा मगर (23) पुत्र चन्द्र बहादुर निवासी वार्ड नंबर–1 ग्राम आठ विस्को जिला रुकमा नेपाल, हाल निवास जगदीश होटल जानकीचट्टी बड़कोट जनपद उत्तरकाशी।
प्रकाश मगर (30) पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम ढांग तहसील तुलसीपुर जिला गोराई नेपाल, हाल पता स्याना चट्टी थाना बड़कोट जनपद उत्तरकाशी।

 

 

Reported by- Gopal Nautiyal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *