Home » उत्तराखंड: कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं ने ग्रहण करी BJP की सदस्यता

उत्तराखंड: कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं ने ग्रहण करी BJP की सदस्यता

Total Views-251419- views today- 25 8 , 1

उत्तराखंड कांग्रेस में कई समय से फैले असंतोष से कोई भी अनजान नहीं है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अपनी ही पार्टी से नाराज़गी जग जाहिर कर चुके है। इसी बीच आज प्रदेश कांग्रेस पार्टी को बड़े झटके लगे है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी के साथ ही पूर्व दर्जाधारी मंत्री व कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस की स्थिति कमजोर

उत्तराखंड कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। निकाय चुनाव से पहले हुई इस घटना ने कांग्रेस की स्थिति को कमजोर और भाजपा को मजबूती प्रदान की है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी पार्टी में सदस्यों की संख्या बढ़ने से पार्टी का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

इस वजह से नाराज़ थे वरिष्ठ नेता

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन से इस्तीफा देकर मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा का दामन थाम लिया अपनी पत्नी को पिथौरागढ़ नगर निगम सीट से मेयर टिकट ना मिलने से मथुरा दत्त जोशी नाराज़ चल रहे थे वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती ने भी कांग्रेस पार्टी पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

सीएम धामी ने पटका पहनाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता

इस मौके पर उनको भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और महेंद्र भट्ट ने तीनों नेताओं का स्वागत किया और उनके पार्टी में पूरा मान सम्मान देने की बात कही। सीएम ओर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!