Home » चोरों और उचक्कों ने पुलिस को दी चुनौती, व्यापारियों और महिलाओं में बढ़ता आक्रोश

चोरों और उचक्कों ने पुलिस को दी चुनौती, व्यापारियों और महिलाओं में बढ़ता आक्रोश

Loading

हल्द्वानी: शहर में बढ़ती चोरियों और अपराध की घटनाओं ने व्यापारियों और महिलाओं का जीना मुश्किल कर दिया है। चेन स्नैचिंग और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं ने शहर की महिलाओं और लड़कियों को घर से बाहर निकलने में डरने पर मजबूर कर दिया है। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में हो रही लगातार चोरियों से व्यापारी वर्ग में भी भय का माहौल है।

महानगर नगर अध्यक्ष डिम्पल पांडे के नेतृत्व में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस मुद्दे को लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं और महिला अपराधों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो वे मजबूरन उग्र आंदोलन करेंगे।

देखें वीडियो: आक्रोशित जनता की प्रतिक्रिया

 

Report by- Rajesh Khanna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *