Total Views-251419- views today- 25 4 , 1
पूरे देश में एक देश एक चुनाव को लेकर इन दोनों चर्चा हो रही है। संसद द्वारा नियुक्त की गई संयुक्त संसदीय समिति विभिन्न प्रदेशों का दौरा कर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव ले रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी और अन्य सदस्यों ने विभिन्न राजनीतिक दलों से फीडबैक लिया। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि एक देश एक चुनाव पूरे देश के लिए काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि अलग-अलग समय में चुनाव होने से विकास कार्य बाधित होते हैं और काफी धन भी इसमें खर्च होता है।
नगर निकाय चुनाव, ग्राम पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव यह तमाम चुनाव ऐसे हैं जिनकी वजह से आचार संहिता लागू होती है और विकास कार्य प्रभावित होते हैं जो समय पर नहीं हो पाते। वहीं कांग्रेस ने एक देश एक चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक जटिल सवाल है, जिसके चलते बहुत सी चीज प्रभावित होगी। कांग्रेस ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग पार्टियों की सरकार होती हैं। अगर कहीं कोई सरकार गिर जाए या केंद्र की सरकार अस्थिर हो या गिर जाए तो ऐसी स्थिति में क्या 5 साल तक चुनाव नहीं होंगे। इसके अलावा और भी तमाम विषय कांग्रेस ने संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष रखे हैं।
हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
शीशपाल सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
Reported By: Arun Sharma