Home » कांग्रेस कार्यालय पर मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरु की 61 वीं पुण्यतिथि

कांग्रेस कार्यालय पर मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरु की 61 वीं पुण्यतिथि

Congress

Total Views-251419- views today- 25 3 , 1

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय उत्तराखंड में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि मनाई इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के आजादी के योगदान और भविष्य के भारत को लेकर उनकी कल्पनाओं को याद किया गया साथ ही जवाहर नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके किए कार्य को याद किया एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता और लोकतंत्र का प्रहरी बताया….

नेहरू की विरासत को सदैव प्रेरणास्रोत माना गया सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, नेहरू ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे पंडित नेहरू हमेशा स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक उत्थान के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के पक्षधर रहे, जो भारत के संविधान के साथ-साथ उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा बनाए गए कई मौलिक कानूनों में भी परिलक्षित होते हैं।

 

मंजू त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

 

Reported By: Arun Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!