नवमी के शुभ अवसर पर पूरे देश में कन्याओं का पूजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। इसी क्रम में, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विशेष आयोजन किया। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में 151 कन्याओं का विधिवत पूजन किया और उनके चरण धोकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत की संस्कृति में कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है और हमारा देश ऐसा अनोखा देश है, जहां कन्याओं की पूजा की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेषकर नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन का महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि इसे शक्ति और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
देखिये वीडियो-
Video Player
00:00
00:00
गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड
Reported by Arun Sharma