Home » उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव का आयोजन

उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव का आयोजन

Uttranchal Press Club

Total Views-251419- views today- 25 9 , 1

देहरादून,

27 अक्टूबर। उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अति विशिष्ट अतिथि राजपुर विधायक खजान दास, महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, बंशीधर तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, और प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी के जीवन में खुशियों और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए दिवंगत पत्रकार दुर्गा नौटियाल के परिवार को पत्रकार कल्याण कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए समाज में उनकी जिम्मेदारी को भी सराहा।

इस अवसर पर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मीडिया को समाज का दर्पण बताते हुए इसके विश्वसनीयता और साख को बनाए रखने की अपील की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी ने दीपावली को आशा और सकारात्मकता का प्रतीक मानते हुए मीडिया को अपना परिवार बताया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने दुर्गा नौटियाल की पत्नी को सरकारी सेवा में समायोजित करने के अनुरोध को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में मनोरंजन के रूप में लोक कलाकार मंजू नौटियाल और गायक सौरभ मैठाणी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। संस्कृति विभाग के दल ने जौनसारी रिति-रिवाज की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मेगा लकी ड्रा सहित कुल 26 पुरस्कारों का वितरण भी किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार डीएस कुंवर बंपर पुरस्कार विजेता रहे।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के कई सदस्य और सम्मानित अतिथिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एंकर सीमा शर्मा ने किया।

 

Crime Patrol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!