Home » विधायकों के घर से आर्थिक सहायता के चेक बंटने पर जन संघर्ष मोर्चा की कड़ी आलोचना।

विधायकों के घर से आर्थिक सहायता के चेक बंटने पर जन संघर्ष मोर्चा की कड़ी आलोचना।

MLA

Loading

विकासनगर: जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ‘पिन्नी’ ने सरकार की विवेकाधीन कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों को विधायकों के घरों से बांटने पर कड़ा विरोध जताया है। पिन्नी ने कहा कि ये चेक तहसील में मिलने के बजाय विधायकों के घरों से वितरित किए जा रहे हैं, जिससे जनता को भारी असुविधा हो रही है। कई लोग कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद इन चेकों को प्राप्त कर पाते हैं, जैसे कि यह विधायकों द्वारा कोई बड़ा एहसान हो।

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अपने राजनीतिक फायदे के लिए मजबूर लोगों को चेक देने में देरी कर रहे हैं। कई गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति, जो किसी विशेष पार्टी से जुड़ा नहीं होना चाहते, मजबूरन उन विधायकों के घर जाने को विवश हैं, जो उनके राजनीतिक रुझान से मेल नहीं खाते। इससे उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचती है।

पिन्नी ने आरोप लगाया कि कई मामलों में मुख्यमंत्री से स्वीकृत चेकों को भी विधायकों के कारिंदे, कर्मचारियों को धमका कर अपने कब्जे में ले लेते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया, तो जन संघर्ष मोर्चा इस पर कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

 

 

 

-Crime Patrol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *