क्राइम पेट्रोल: हिंदुओं के पावन पर्व होली पर जुम्मे की नमाज का समय दोपहर बाद करने के निर्णय का आह्वान कर शांति और सद्भावना का संदेश देने पर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी जी से आज समाजसेवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प गुच्छ देकर शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी जी ने कहा कि गंगा जमुना तहजीब ही इस देश की असली पहचान है और हमें परस्पर एक दूसरे से सद्भावना रखनी चाहिए और अमन चैन से रहकर अपने देश की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल समाजसेवी मोहन खत्री सुजाता पॉल सत्य प्रकाश चौहान, पंकज सिंह क्षेत्री, सुनील थपलियाल ने शहर काजी के इस निर्णय पर उनका आभार व्यक्त किया।
टिहरी शहर, जिसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में जाना जाता है, की उम्र 190 वर्षों तक रही। इस अवधि में, टिहरी ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, जिनमें राजाओं के साथ जनता का प्यार और संघर्ष दोनों शामिल हैं। यह शहर, जो पहाड़ों के बीच बसा हुआ था, अपनी…
देहरादून, शहर में देर रात तक खुले पब और बारों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार रात ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व खुद जिलाधिकारी सविन बंसल कर रहे थे, जिन्होंने कार चलाकर टीम के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में निरीक्षण किया। यह छापेमारी मुख्यमंत्री…
ब्यूरो: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. सुंदर लाल बहुगुणा जी की पत्नी बिमला बहुगुणा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिमला जी का निधन उत्तराखंड और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्नी ने हमेशा…