Home » Modi Cabinet Meeting : महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Modi Cabinet Meeting : महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Modi Cabinet Meeting

Loading

नई दिल्ली। Modi Cabinet Meeting :  पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई योजनाओं को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी है।

Winter Session 2023 : विधानसभा में CM योगी बोले- डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रभावी उपाय

केंद्रीय क्षेत्र योजना को दी मंजूरी (Modi Cabinet Meeting)

अनुराग ठाकुर ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि कृषि उपयोग के लिए किसानों को 2023-24 से 2025-2026 के दौरान 15,000 चयनित महिला को ड्रोन प्रदान किए जाएंगे।

पांच सालों में करीब 13.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर

साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों में करीब 13.50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे 81 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा। इसके लिए भारत सरकार 11 लाख 80 हजार करोड़ रुपए का खर्च करेगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज दुष्कर्म और POCSO एक्ट से संबंधित केसों की त्वरित सुनवाई के लिए चलाई जा रही फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की योजना को 3 सालों तक जारी रखने की स्वीकृति दी है।

China Pneumonia : चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी ने बढ़ाई चिंता, उत्तराखंड में अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *