केंद्र सरकार ने बुधवार(30 अप्रैल 2025) को जनगणना कराने से जुड़ा बड़ा वलन किया है। केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते कहा कि मोदी सरकार अगली जनगणना के साथ जातीय आधार पर लोगो की गणना भी करेंगी।
उन्होंने दावा किया कि जातीय जनगणना से सामाजिक ढांचे को कोई नुकसान नही पहुंचेगा। वही उत्तराखंड की कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा इस जनगणना को कांग्रेस पार्टी की जीत के रूप में देख रही हूं। ये इंडिया ब्लोक की जीत है। ये समाजिक, न्याय और संविधान की जीत है। राहुल गांधी की जीत है। वही उन्होंने कहा कि क्योकि किसी भी समाज की प्रगति या उसकी धुरी होता समाजिक न्याय, यदि समाज मे ही खाई बन जायेगी। जो पाटी ना जाये तो फिर उस समाज का विकास संभव नही है।
गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan