Home » कांग्रेस का वृहद स्तर पर दीपावली मिलन समारोह की तैयारी पूर्णः हरिद्वार

कांग्रेस का वृहद स्तर पर दीपावली मिलन समारोह की तैयारी पूर्णः हरिद्वार

Congress

Total Views-251419- views today- 25 22 , 1

हरिद्वार,

हरिद्वार के कांग्रेस परिवार द्वारा हरिद्वार में पहली बार दीपों और खुशियों के त्यौहार दीपावली पर्व पर टिबडी स्थित अंबेडकर पार्क में 27 अक्टूबर रविवार की सांय 4 बजे भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कांग्रेस विधायक, शहर के प्रबुध नागरिक, संत शामिल होगें।
इस बात की जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने दी है।

कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि दीपावली का ये महापर्व आपसी भाईचारे को बढाता है और कांग्रेस सभी धर्मों का सम्मान करने में विश्वास रखती है।
कार्यक्रम में अपना आशीर्वचन देने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत महंत रविंद्र पुरी महाराज के साथ-साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमा पुरोहित, विधायक भगवानपुर श्रीमती ममता राकेश, हरिद्वार ग्रामीण की विधायक श्रीमती अनुपमा रावत, ज्वालापुर से विधायक रवि बहादुर, झबरेडा के विधायक वीरेंद्र जाती, कलियर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व विधायक रामयश सिंह, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर, उत्तराखंड महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष श्रीमति संतोष चौहान, निवर्तमान महापौर श्रीमती अनिता शर्मा, पूर्व दर्जाधारी मंत्री संजय पालीवाल, अरविंद शर्मा, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, रानीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान, शिवालिक नगर से पालिका प्रत्याशी रहे महेश प्रताप राणा, महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अमन गर्ग, रुड़की के जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी शामिल होगें।

इस दौरान मध्य हरिद्वार के कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चन्द्रा, महानगर सेवादल के अध्यक्ष अश्विन कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जाटव ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों के शिरकत करने के साथ-साथ हरिद्वार कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ नेतागण, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता, शहर के प्रबुध नागरिक, संत शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चोखे लाल और राकेश शर्मा संयुक्त रूप से करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविन्द शर्मा, राव अफाक अली, श्रीमती संतोष चौहान, श्रीमती लता जोशी, अशोक शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हैं जो हमेशा बिना भेदभाव किये सभी वर्गो व धर्मो को साथ लेकर उनके विकास के लिए सोचती है। कांग्रेस की सोच विकास परक और जनहित की वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी सभी धर्माे व वर्गो वाली पार्टी हैं। टिबड़ी में आयोजित होने वाले दीपावली मिलन समारोह में बड़ी सख्या में लोग शामिल होगें। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे।

देखे वीडियो/फोटो “कार्यक्रम की रूप रेखा फाइनल करते हुए”-

 

 

-Crime Patrol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!