ब्यूरो : उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा हज यात्रा-2025 हेतु चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण/वैक्सीनेशन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अधिशासी अधिकारी, उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य से अनुरोध किया गया है कि मैनिनजाइटिस, सीजनल इन्फ्लुएंजा तथा ओपीवी जैसे आवश्यक टीकों का टीकाकरण पूर्व निर्धारित तिथियों पर किया जाए।
कार्यक्रम के अनुसार:
-
3 मई 2025:
-
काशीपुर (उधमसिंहनगर) – होटल कार्बेट, मुरादाबाद रोड में 202 हज यात्रियों हेतु
-
रामनगर (नैनीताल) – ईदगाह वार्ड नं. 11 में 30 यात्रियों हेतु
-
-
4 मई 2025:
-
हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्र – मदरसा इशाअतुल हक, हल्द्वानी में 63 यात्रियों हेतु
-
-
6 मई 2025:
-
हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल – हज हाउस, पिरान कलियर, रुड़की में 325 यात्रियों हेतु
-
-
7 मई 2025:
-
देहरादून – मदरसा जामिया उल उलूम, माजरा में 304 यात्रियों हेतु
-
महिला हज यात्रियों के टीकाकरण हेतु महिला स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती की अपेक्षा की गई है। साथ ही, सभी संबंधित मुख्य चिकित्साधिकारी, टीकाकरण टीम की उपस्थिति, स्वास्थ्य कार्ड पर आवश्यक विवरण अंकित करने और वैक्सीन की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किए जाएंगे।