Home » मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी वित्तीय स्वीकृतियां

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी वित्तीय स्वीकृतियां

Chief Minister

Loading

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी की हैं। चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक में छिनकाछिना-रौलमेल मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए ₹531.68 लाख की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में बंगशील-गोलधार मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए ₹314.54 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

चमोली जिले के थराली विधानसभा क्षेत्र में न्याय पंचायत मुख्यालय उस्तोली को जोड़ने के लिए 1 से 5 किलोमीटर तक के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए ₹581.23 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मनोली-दबोली मोटर मार्ग का नाम शहीद सहायक कमाण्डेंट चारू चन्द्र पाठक के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा, पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण हेतु रामपुर-काठगोदाम के 43.446 किमी से 93.226 किमी के चार लेन कार्य और एनएच-87 के अंतर्गत 7 किमी के संरेखण के लिए डीपीआर तैयार करने हेतु ₹24.92 लाख की स्वीकृति दी गई है।

ये स्वीकृतियां राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *