Home » कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत का मनाया जश्न!

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत का मनाया जश्न!

cabinet Minister

Total Views-251419- views today- 25 27 , 1

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के बाद उत्तराखंड में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस खुशी को साझा करते हुए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। मंत्री जोशी ने आतिशबाजी की और सभी को मिठाई खिलाकर इस जीत की खुशी को दोगुना किया।

इस मौके पर गणेश जोशी ने कहा, “हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत उन लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो सोचते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है। यह जीत दिखाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू अब भी कायम है, और हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का श्रेय इसी जादू को जाता है।”

मंत्री जोशी ने इस जीत में RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “संघ ने हरियाणा में 6000 से अधिक बैठकें कीं, जो इस जीत में एक महत्वपूर्ण योगदान है।” इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

 

देखिये वीडियो-

 

गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड

 

 

 

-Crime Patrol

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!