Home » Gaganyaan Mission : गगनयान के सफल लॉन्च पर PM मोदी ने दी ISRO को बधाई

Gaganyaan Mission : गगनयान के सफल लॉन्च पर PM मोदी ने दी ISRO को बधाई

Gaganyaan Mission

Total Views-251419- views today- 25 7 , 1

नई दिल्ली। Gaganyaan Mission : आज ISRO ने गगनयान को सफलतापर्वक लॉन्च कर दिया है। गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च हो चुकी है। ISRO ने 21 अक्टूबर की सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे लॉन्च किया है। गगनयान मिशन की यह पहली परीक्षण उड़ान थी। इसके सफल परीक्षण के बाद भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो स्वयं चालक दल अंतरिक्ष यान लॉन्च कर सकते हैं।

Priyanka Gandhi Vadra : दौसा में प्रियंका गांधी ने BJP पर किए तीखे हमले

इस खुशी के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ISRO को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह प्रक्षेपण हमें भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान (Gaganyaan Mission) को साकार करने के एक कदम और करीब ले जाता है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं।

एस सोमनाथ ने क्या कहा?

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मिशन केंद्र से कहा , “हमें मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मिशन का उद्देश्य क्रू एस्केप सिस्टम का प्रदर्शन करना था। क्रू एस्केप सिस्टम शुरू करने से पहले वाहन ध्वनि की गति से थोड़ा ऊपर चला गया।” उन्होंने कहा, “बचाव प्रणाली चालक दल के मॉड्यूल को वाहन से दूर ले गई और समुद्र में टच-डाउन सहित बाद के ऑपरेशन बहुत अच्छी तरह से पूरे किए गए हैं।”

Mahua Moitra : दर्शन हीरानंदानी के आरोपों पर महुआ मोइत्रा ने दिया जवाब

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!