Home » Delhi Assembly : केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा से जीता विश्वास प्रस्ताव

Delhi Assembly : केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा से जीता विश्वास प्रस्ताव

Loading

Delhi Assembly :  केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा से विश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। 54 वोटों को पाकर बहमत हासिल कर लिया है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले पर कहा कि हमें गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारी सोच को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं।

Haldwani Curfew : हल्द्वानी हिंसा मामले में अब केवल नाइट कर्फ्यू रहेगा; जानें ताजा हालात

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली के अस्पताल में दवा को रोकने का काम भाजपा ने किया। दिल्ली वालों का पाप लगेगा। दिल्ली के अस्पताल में पर्ची बनाने वालों को हटा दिया गया। दिल्ली में फरिश्ते योजना को बंद कर दिया गया। 23 हजार लोगों को मुफ्त इलाज दिया।

मैं एक चपरासी का ट्रांसफर नहीं कर सकता: केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा कि मुझे दुख होता है। दिल्ली सरकार (Delhi Assembly)  हमारे पास है। लेकिन सेवा विभाग हमारे पास नहीं है। मैं अपने चपरासी तक का ट्रांसफर नहीं कर सकता। ये अधिकारी को धमकी दे रहे हैं। काम मत करो। यदि काम किया तो ईडी लगा देंगे। अधिकारी मेरे पास आ कर आईएएस आ कर रो रहे है। सीएम ने कहा कि आखिर ये हमें क्यों नहीं तोड़ पा रहे हैं। क्योंकि कुछ गलत नहीं किया है। ये हमे कुचलने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे है।

बजट पास नहीं कर रहे हैं: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली में पानी और सीवर की समस्या हो रही है। दिल्ली सरकार ने 5000 हजार का बजट दिया। लेकिन वित्त विभाग बजट नहीं दे रहा। आतिशी हाई कोर्ट गई हैं। कोर्ट ने बजट देने को बोला है। लेकिन अभी तक नहीं दिया। पानी के गलत बिल आ रहे हैं। हमने प्रस्ताव पास किया। लेकिन ये होने नहीं दे रहें।

हम प्रस्ताव पास करवा कर छोड़ेंगे। हमारे साथ करोड़ों लोग प्यार करते हैं। दिल्ली के स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। लाखों लोगों को सरकारी अस्पतालों में सुविधा दे रहे हैं। हमारे साथ लोगों की दुआएं है। केजरीवाल को जेल में डाल सकते हैं। लेकिन हमारी दुआओं को जेल में नहीं डाल सकते।

विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने भाजपा को घेरा

विधानसभा में चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा शराब घोटाले का नाम लेकर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए मुफ्त बस सर्विस, मुफ्त बिजली पानी की सुविधा दी।

आगे कहा कि यह सभी सरकार के बेहतर काम से हुआ दिल्ली सरकार के खजाने में लगातार राजस्व आ रहा है उसी की मदद से यह सभी सुविधा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार दे रही है। लेकिन बीजेपी इन सभी कामों को रोकना चाहती है यही कारण है कि वह दिल्ली सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। आप के विधायक को खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कोई भी विधायक टूटने को तैयार नहीं है। सभी केजरीवाल के साथ पूरी मजबूती के साथ है।

भाजपा ने सरकार गिराने की कोशिश की

आगे कहा कि मनीष सिसोदिया को सरकार गिरने के बदले मुख्यमंत्री का ऑफर दिया गया था। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरी ताकत हैं। यदि आप लोग नहीं टूटे तो मैं नहीं हरुंगा। ये लोग कहते रहते हैं कि हर जगह घोटाला हो गया। इन्होंने दूसरे पार्टी के विधायको को खरीद कर अपने पार्टी में शामिल किया।

केजरीवाल बोले- छापा मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला

सीएम ने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, जैन के घर पर छापे मारे, लेकिन कुछ नहीं मिला। हमारी संपत्ति लोगों का प्यार है। देश में दो सरकार हैं। एक केंद्र सरकार है, जिसने कोई काम नहीं किया। जबकि दिल्ली में हमारी सरकार बनी जिसने बहुत से काम किए हैं।

लोक सभा चुनाव खत्म हो जाए। दिल्ली में विधान सभा (Delhi Assembly) को खत्म कर देंगे। किसी को खत्म नहीं होने देंगे। हमारे विधायक लोगों के बीच में जाकर बताएंगे कि भाजपा दिल्ली वालों का वोट खत्म करना चाहती है। दिल्ली वालों ने मुझे सुंदर नगरी की झुग्गी से उठा कर मुख्यमंत्री बना दिया।

दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश

आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों और आबकारी नीति में ईडी के समन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया।

केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं।

Sandeshkhali : बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग; NCSC ने राष्ट्रपति को सौंपी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *