उत्तरकाशी पुलिस की S0G यमुनावैली टीम ने डामटा/बर्नीगाड के दूरस्थ क्षेत्रों में रेकी कर अवैध अफीम के खेती का पता लगाया। जिसके बाद सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण मे तहसीलदार बड़कोट रेनू सैनी व थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस, S0G व राजस्व की टीम द्वारा बीते दिवस सोमवार को डामटा व बर्नीगाड क्षेत्र मे छापेमारी कर राजस्व क्षेत्र के ग्राम भौंती के आस-पास करीब 120 नाली भू-भाग तथा ग्राम सिगुंणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली भू-भाग कुल 160 नाली(3.2 हेक्टेयर) पर अवैध अफीम/पोस्त की खेती का विनष्टीकरण किया गया। ग्राम सिंगुणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली कृषि भूमि पर बिना लाईसेंस के अवैध अफीम पोस्त की खेती करने वाले 4 भू-स्वामियों अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह व मैंदर सिंह के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-8/18 NDPS Act मे अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही गतिमान है
अफीम की खेती करने वाले अभियुक्तों का विवरण
अमर सिंह पुत्र तेग सिंह
राजेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह
रणवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह
मैंदर सिंह पुत्र सीताराम सभी लोग ग्राम सिंगुणी थाना पुरोला के निवासी हैं।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत
SI राजेश कुमार चौकी प्रभारी नौगांव
SI रतन सिंह बिष्ट चौकी इंचार्ज डामटा
HC अब्बल सिंह
HC राजेन्द्र सिंह
सिपाही रोशन तोमर
सिपाही देवेन्द्र कुमार
सिपाही रणवीर राय।
सिपाही कुलवीर भंडारी
S0G यमुनावैली
राजस्व टीम
रेनू सैनी, तहसीलदार बड़कोट
पटवारी बड़कोट शिवम सिंह
Reported By: Gopal Nautiyal