भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर के आवास पर गोवर्धन पर्व के अवसर पर गो पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से किया गया। इस कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर सहित किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं और सनातन संस्कृति को संरक्षित व संवर्धित करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के संकल्प का भी समर्थन किया और गंगा, हिमालय तथा अन्य सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने पर बल दिया।
देखे वीडियो : जोगेंद्र सिंह पुंडीर, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष बीजेपी क्या बोले-
Video Player
00:00
00:00
Reported by- Shiv Narayan