Home » डी एस बी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का तीरंदाजी चैंपियनशिप 2024-2025 में शानदार प्रदर्शन

डी एस बी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का तीरंदाजी चैंपियनशिप 2024-2025 में शानदार प्रदर्शन

DSB

Loading

रुद्रपुर, 17 सितंबर 2024: डी एस बी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 तीरंदाजी चैंपियनशिप 2024-2025 में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट डीपीएस स्कूल, रुद्रपुर में 14 से 17 सितंबर के बीच आयोजित हुआ, जिसमें 59 विद्यालयों के लगभग 950 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डी एस बी इंटरनेशनल ने 16 स्वर्ण, 15 रजत, और 5 कांस्य पदक जीतकर समग्र रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पदक विजेता खिलाड़ी:

अंडर-14 (रिकर्व)

  • दीपांचल: स्वर्ण
  • मनीष: स्वर्ण, कांस्य
  • विहान: स्वर्ण

अंडर-14 (कंपाउंड)

  • जिया गुगनानी: स्वर्ण, रजत
  • सांची: स्वर्ण, कांस्य
  • वेद हटवाल: रजत
  • कृष: रजत
  • गर्वित: रजत
  • अर्नव: स्वर्ण, रजत
  • आराध्या मौर्य: स्वर्ण
  • आराध्या चौहान: स्वर्ण

अंडर-17 (रिकर्व)

  • अर्जुन कंसवाल: रजत
  • अर्पित: कांस्य, रजत
  • गौतम: रजत
  • वर्णित: रजत
  • उन्नति: स्वर्ण, रजत
  • मोयरा: स्वर्ण
  • अनुष्का: स्वर्ण

अंडर-19 टीम (रिकर्व)

  • आदित्य वर्धन रमोला: रजत
  • अभिनव नेगी: रजत, कांस्य
  • देवोजीत: रजत
  • यश: रजत

अंडर-19 टीम (कंपाउंड)

  • कृष्णा: स्वर्ण
  • ओजस: स्वर्ण
  • श्रेयांश: स्वर्ण
  • धैर्य: स्वर्ण

डी एस बी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का यह शानदार प्रदर्शन उत्तराखंड को गर्व का अनुभव कराता है। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता छात्रों को भविष्य में दिल्ली में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के चैयरमैन परम पूज्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज ने भी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *