Home » Hemkund Sahib Yatra 2024 : 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib Yatra 2024 : 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Loading

Hemkund Sahib Yatra 2024 : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब शुरू होने वाली है। वहीं, आगामी 25 मई को सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में भेंट कर इसकी जानकारी दी।

PM Gujarat Visit : PM मोदी ने मेहसाणा के वलीनाथ धाम मंदिर में की पूजा

उन्होंने बताया कि गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे और 10 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा भी इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

जमी है करीब आठ फीट बर्फ

ऊंचाई वाले इलाकों में बीते चार दिन से बर्फबारी हो रही है। इस वक्त हेमकुंड साहिब में भी करीब आठ फीट तक बर्फ जमी है। हर साल सेना की ओर से बर्फ हटाने का काम करीब एक महीना पहले ही शुरू कर दिया जाता है। इस वर्ष सेना के अधिकारियों की बैठक के बाद यह तय किया जाएगा कि बर्फ कब से हटाई जाएगी।

बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib Yatra 2024) आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। उम्मीद है कि इस साल भी हेमकुंड साहिब की यात्रा सकुशल संपन्‍न होगी। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बर्फ अधिक होने के कारण यहां पुख्ता तैयारी करनी होती है जिससे यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए अब गुरुद्वारा ट्रस्ट प्रशासन के सहयोग से तैयारियां पूरी करेगा।

Farmer Protest 2024 : किसानों के सामने पुलिस ने खड़ी की JCB और पोकलेन मशीनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *