पिथौरागढ़। "आओ अपने गांव से जुड़े" अभियान के तहत भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत  वरिष्ठ प्रबंधक बहादुर सिंह धर्मशक्तू अपने स्वर्गीय पिता विजय सिंह धर्मशक्तू तथा माता श्रीमती अहिल्या देवी धर्मशक्तू की  स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोधियाबगड के  तीन होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप देंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें यह अभियान मन से बहुत अच्छा लगा, इसलिए वे इसमें शामिल हो रहे है।

विकास खंड मुनस्यारी के ग्राम पंचायत बोरागांव के टिमटिया तोक निवासी बहादुर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय की तीन होनहार छात्रों को अपने स्वर्गीय माता एवं पिता के स्मृति में शिक्षा सत्र वर्ष 2023 -24 से हर वर्ष स्कॉलरशिप दिया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए "आओ अपने गांव से जुड़े" अभियान का कॉन्सेप्ट उन्हें बहुत अच्छा लगा।

 उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से उनके पूर्वजों के साथ जोहर क्षेत्र के सैकड़ो विद्यार्थियों ने विद्या अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रोत्साहन दिए जाने की।

 उन्होंने इस अभियान की चर्चा करते हुए बताया कि हर व्यक्ति को अपने गांव की विद्यालय में स्कॉलरशिप योजना अपनी क्षमता के अनुसार शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा  मिलेगी। उन्होंने बताया कि मई माह के प्रथम सप्ताह में इस विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर इन होनहार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोधियाबगड की सुश्री मानवी, सूरज सिंह तथा दक्ष वर्मा को अहिल्या देवी तथा विजय सिंह धर्मशक्तू स्कॉलरशिप से सम्मानित करने के लिए चयन हो गया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम राम ने बताया कि वर्ष 2023 - 24 के वार्षिक परीक्षा में कक्षा 5 की सुश्री मानवी ने 750 में से 668 अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। उसी के साथ कक्षा 2 के सूरज सिंह ने 450 में से 396 तथा कक्षा एक के दक्ष वर्मा ने 450 में से 391 अंक प्राप्त किया।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).