लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।

इस प्रेस कॉन्फेंस को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने संबोधित किया। प्रेस कॉन्फेंस में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख  19 अप्रैल रखी गयी है। यानि 19 अप्रैल को भारत की जनता के पास एक बार फिर मौका है अपनी सरकार चुनने का। प्रेस कॉन्फेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि एक बार फिर भारतीय मिलकर अपनी इच्छा जाहिर करेंगे। ये ऐतिहासिक मौका है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है। देश के सभी हिस्से इसमें शामिल होते हैं। चुनाव का पर्व-देश का गर्व। आपको बता दें कि लोकसभा की 543 सीटों पर चुनाव होने हैं जिन्हें 7 फेज में पूरा किया जाएगा।

ये चुनाव 19 अप्रैस  से  1 जून  तक 7 फेज में होने हैं। 4 जून को  लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस चुनाव में खास बात है कि 1.82 करोड़ वोटरस पहली बार वोट करेंगे। 12 राज्य ऐसे भी हैं जहां महिला वोटरस की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 

 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).