प्रसिद्ध साहित्यकार स्व- विद्यासागर की पुत्री विद्युत नौटियाल का निधन 
देहरादून। जाने-माने साहित्यकार स्व- विद्यासागर नौटियाल की पुत्री विद्युत नौटियाल का अमेरिका के कैलिफोर्निया में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत 

नौटियाल अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के एक हॉस्पिटल में डाइटिशियन के पद पर कार्यरत थीं। घटना बीती रविवार की बताई जाती है। घटनाक्रम के अनुसार दो दिन 

पूर्व विद्युत नौटियाल स्काउट से जुड़े बच्चों को को लेकर हाइकिंग पर एक पार्क में गईं थीं। जहां एक पेड़ विद्युत नौटियाल पर गिर गया। पेड़ में दबकर गंभीर रूप से 

चोटिल होने पर विद्युत नौटियाल की मृत्यु हो गई। इस दौरान हाइकिंग पर गए स्काउट के बच्चे व अन्य लोग आसपास ही मौजूद थे, मगर पेड़ काफी बड़ा था। इस 

कारण कोई भी विद्युत को बाहर नहीं निकाल पाया। विद्युत का ससुराल मद्रास में है। वह अपने पति के साथ पिछले करीब 20-21 वर्षाें से अमेरिका में ही रह रहीं 

थीं। विद्युत की पढ़ाई लिखाई देहरादून से हुई थी। घटना के बाद परिजनों मेें शोक की लहर है। 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).