देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की केदारनाथ और सनातन के खिलाफ यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ केवल कुछ दर्जन लोग ही शामिल हो रहे हैं और इस यात्रा को जनता अथवा बड़े नेताओं का समर्थन प्राप्त नहीं हो रहा है।

कांग्रेस की यात्रा पर सवाल

चौहान ने कांग्रेस की यात्रा को गुटीय बताते हुए कहा कि इसमें प्रदेश अध्यक्ष और उनके कुछ दर्जन समर्थक ही हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से प्रदेश के वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी दूरी बनाए हुए हैं। हरिद्वार से केदारनाथ तक की यात्रा में किसी भी बड़े चेहरे की शिरकत नहीं देखी गई। गढ़वाल में यात्रा के दौरान भी पूर्व अध्यक्ष दूर रहे।

राजनैतिक और प्रायोजित उद्देश्य

चौहान ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा पूरी तरह से राजनैतिक और प्रायोजित है। आपदा काल में जब आम जनता बादल फटने, भूस्खलन और अन्य समस्याओं से जूझ रही है, तब कांग्रेस अध्यक्ष धार्मिक स्थलों के संरक्षण की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को ऐसे समय में अपने कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य करने की बात करनी चाहिए थी, लेकिन वे खुद को साबित करने के लिए यात्रा पर निकल गए।

धामी सरकार का कदम

चौहान ने बताया कि धामी सरकार तीर्थ धाम और मंदिरों के नाम के दुरुपयोग को रोकने के लिए कानून बना रही है और कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो चुका है। इससे कांग्रेस की यात्रा का उद्देश्य और दुष्प्रचार का कोई औचित्य नहीं रह गया है।

कांग्रेस की यात्रा का हश्र

चौहान ने दावा किया कि पूर्व की कांग्रेस यात्राओं की भांति इस यात्रा का भी वही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की गुटीय राजनीति और सनातन के अपमान के कारण जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).