Home » स्मार्ट मीटर लगाने पर कांग्रेस का विरोध, कई मीटर उतरवाए

स्मार्ट मीटर लगाने पर कांग्रेस का विरोध, कई मीटर उतरवाए

smart meters

Loading

क्राइम पेट्रोल:  वार्ड नंबर-22, आर्यनगर में पानी की टंकी के पास कांग्रेस नेताओं ने मकान मालिकों की अनुमति के बिना लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का कड़ा विरोध किया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज सैनी और युवा नेता अमित गुप्ता ने प्राइवेट कंपनी जीनस के कर्मचारियों को मौके से भगा दिया और कई घरों में लगे स्मार्ट मीटर उतरवा दिए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी के स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है, जो अवैध है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे भी बिना अनुमति मीटर लगाए गए तो वे कर्मचारियों को बंधक बना लेंगे। स्थानीय निवासियों मुकुल, पारस, सोनू, बेबी, रेखा आदि ने भी जबरन मीटर लगाए जाने पर आपत्ति जताई।

मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटरों के जरिए आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। अमित गुप्ता ने मांग की कि मीटर लगाने की शुरुआत भाजपा विधायकों और पार्षदों के घरों से की जाए, तब जनता को भी समझ में आएगा कि यह योजना कितनी लाभकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!