देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने देहरादून महानगर की भवनों का पांच साल का हाउस टैक्स माफ करने तथा बस्तियों में टैक्स लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा एवं मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम देहरादून का आभार व्यक्त किया है। 

लालचन्द शर्मा ने नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में 40 हजार से ज्यादा घर मलिन बस्तियां है। वर्ष 2018 में नगर निगम की ओर से मलिन बस्तियों में भवन कर लगाया था। उसी दौरान हाईकोर्ट के आदेश के तहत शहर में चले अतिक्रमण अभियान के चलते बस्तियों में हाउस टैक्स लगाने की प्रक्रिया रोक दी गयी थी। ऐसे में कांग्रेस की ओर से लगातार बस्तियों में हाउस टैक्स लगाने की मांग की जा रही थी।

 इस बात पर कई बार नगर में ज्ञापन दिए। कांग्रेस लगातार बस्तियों में हाउस टैक्स का मसला उठाती रही है। अब बस्तियों में हाउस टैक्स लगने के चलते बस्ती के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कांग्रेस की मांग है कि बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाए। साथ ही बस्ती में बने घरों का हाउस टैक्स लगाने पर रसीद में ये लिख दिया जाए कि आप नगर निगम के कागजों में हो तथा आपका मकान नगर निगम के रिकॉर्ड में है।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).