देहरादून। उत्तराखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने उत्तराखंड में महाजनसंपर्क अभियान की शुरूआत की है। भाजपा के इस महाजनसंपर्क अभियान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कटाक्ष किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जनता समझ चुकी है भाजपा कितने ही अभियान चलालें उसका लाभ उसे नहीं मिलेगा। भाजपा के नेता जब लोगों के घर जाएंगे तो उन्हें जनता के सवालों का जवाब देना पड़ेगा। महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले समेत कई सवाल जनता भाजपा के नेताओं से पूछेगी, कांग्रेस भी इंतजार कर रही है कि भाजपा के नेता जनता के बीच जाए और जनता के सवालों का सामना करे।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).